छीपाबड़ोद: देवरीजोध में फार्मर रजिस्ट्री रिवाइज कैंप का आयोजन किया गया
देवरीजोध पंचायत मुख्यालय पर फार्मर रजिस्ट्री रिवाइज कैंप का आयोजन मंगलवार को किया गया। इस दौरान 17 केवाईसी ओर 4 फार्मर आईडी बनाई गई। कैंप प्रभारी नायब तहसीलदार त्रिलोक चंद शर्मा रहे। यहां आमजन की जनसमस्याएं भी सुनी गई। खेत खाली होने पर भूमि नपाई के आवेदनों पर चर्चा की गई।