छीपाबड़ोद: बमोरी में अखिल भारतीय धाकड़ महासभा के सारथल खंड का स्नेह मिलन समारोह सफलतापूर्वक हुआ संपन्न
अखिल भारतीय धाकड महासभा शाखा छीपाबड़ौद के सारथल खण्ड का स्नेह मिलन समारोह ग्राम बमोरी में तेजाजी के स्थान पर संपन्न हुआ। जिसकी अध्यक्षता घांसी लाल धाकड़ ने की तथा मंच आसीन अतिथि मे रामकिशन मालव , मूलचंद मालव गोवर्धनपुरा ,गोविंद लक्ष्मीपुरा,कुंज बिहारी नागर एडवोकेट रहे तथा मुख्य अतिथि दीन बंधु धाकड़ जिला अध्यक्ष बारां रहे।