छीपाबड़ोद: छीपाबड़ौद में शिक्षा विभाग की मासिक निष्पादन बैठक का हुआ आयोजन
मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय समग्र शिक्षा छीपाबड़ौद के तत्वाधान में उपखंड अधिकारी श्री अभिमन्यु सिंह कुंतल की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की मासिक निष्पादन बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर की गई, जिसमें स्काउट के पदाधिकारीगण एवं उपखंड अधिकारी महोदय ने भाग लिया।