सिहोरा: मनसकरा में पुलिस ने अवैध शराब की 2 भट्टियां तोड़ीं, 100 किलो लाहन नष्ट; 3 महिलाएं गिरफ्तार, कच्ची शराब भी ज़ब्त
नगर के वार्ड नंबर एक मनसकरा में सिहोरा पुलिस ने अवैध कच्ची शराब बनाने वाले ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस ने घरों के पीछे लगी दो अवैध शराब की भट्टियां मौके पर तोड़कर नष्ट कर दी। वहीं अलग-अलग जगह प्लास्टिक के गुम्मों में छुपा कर रखा करीब 100 किलो महुआ लहान जप्त कर मौके पर नष्ट कराया गया।