बरहज: बरियारपुर पुलिस को 16 दिन बाद भी चोरी का सुराग नहीं मिला, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
Barhaj, Deoria | Jun 17, 2025 देवरिया के बरियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रतनपुरा में 16 दिन पूर्व हुई चोरी की घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मंगलवार शाम 3:00 बजे पीड़ित ने इसके विषय में दी जानकारी और पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप। आरोप है कि इतनी बड़ी वारदात के बावजूद अब तक न तो मुकदमा दर्ज हुआ है और न ही चोरों को पकड़ने की कोई ठोस कार्रवाई की गई है।