बरहज: रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का निरीक्षण कर एसपी देवरिया ने अनुशासन व उपकरण रख-रखाव के दिए निर्देश
Barhaj, Deoria | Jun 13, 2025 शुक्रवार सुबह 8 बजे पुलिस अधीक्षक देवरिया विक्रान्त वीर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक शुक्रवार परेड का निरीक्षण किया गया। परेड के दौरान पुलिसकर्मियों की फिटनेस हेतु दौड़ एवं अनुशासन बनाए रखने के लिए ड्रिल कराई गई।आपात स्थिति व अपराध नियंत्रण के दृष्टिगत दंगा निरोधक उपकरणों की क्रियाशीलता का अभ्यास कराया गया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।