बरहज: गौरी बाजार थाना क्षेत्र के पडरी निवासी महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर
Barhaj, Deoria | Jun 12, 2025 देवरिया के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के पडरी गांव में गुरुवार दोपहर 12 बजे एक महिला ने अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल जिला अस्पताल में महिला का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।