बरहज: महेन चौराहे पर अनियंत्रित ट्रक गड्ढे में गिरी, बड़ा हादसा टल गया
Barhaj, Deoria | Jun 14, 2025 मदनपुर थाना क्षेत्र के महेन चौराहा के समीप शनिवार सुबह करीब 8:00 बजे एक अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। बताया जा रहा है ट्रक काफी लोडेड था। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। ट्रक के चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया था, जिससे यह दुर्घटना घटी। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी