बरहज: बरहज के थाना घाट पर स्नान के दौरान सरयू नदी में डूबे तीन युवकों की मौत, वे मामा के घर छुट्टियां मनाने आए थे
Barhaj, Deoria | Jun 16, 2025 देवरिया जनपद से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। सरयू नदी में नहाने के दौरान तीन युवक डूब गए, जिनकी मौत हो गई। यह हादसा सोमवार सुबह करीब 8 बजे हुआ।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान 1. प्रदीप कुमार बासफोर , 2. रोहित बासफोर और 3. बंटी बासफोर के रूप में हुई है। तीनों युवक थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं।