टीकमगढ़: एक्सीलेंस स्कूल की छात्राओं ने प्रदेश में 10वां और 9वां स्थान हासिल किया, गर्ल्स हाई सेकेंडरी में 108 एंबुलेंस चालक की बेटी टॉप पर
मध्य प्रदेश बोर्ड की दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित हो गया है। टीकमगढ़ के शास्त्री एक्सीलेंस स्कूल की चाकरी बहनों ने प्रदेश में दसवां और नौवां स्थान हासिल किया है। 108 एंबुलेंस चालक आसिफ खान की बेटी माहेनूर बानो में गर्ल्स हाई सेकेंडरी स्कूल में 456 अंक प्राप्त कर स्कूल में टॉप किया है।