टीकमगढ़: सिलामती गांव में महिला को लगा करंट, जिला अस्पताल में हुई मौत
सिलामती गांव में मंगलवार को एक महिला को करंट लग गया। बताया गया कि महिला अपने घर में थी इस दौरान अचानक उसकी करंट लगा इसके बाद महिला चिल्लाई तो परिजन महिला के पास पहुंचे। महिला ने परिजन को बताया कि उसको करंट लगा है इसके बाद वह बेहोश हो गई। परिजन महिला को जिला अस्पताल लाई जहां उसे डॉक्टर ने देखकर मृत घोषित कर दिया।