टीकमगढ़: कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई का हुआ आयोजन, डिप्टी कलेक्टर रहे मौजूद
टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोतिय के निर्देश अनुसार टीकमगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया । जनसुनवाई में डिप्टी कलेक्टर एसके तोमर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। जनसुनवाई में विभिन्न आवेदनों पर सुनवाई की गई है। आवेदन पत्र को 10 दिवस में निराकृत कर उसका प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।