प्रतापगढ़: जिला कचहरी में जूनियर बार एसोसिएशन का मतदान सकुशल सम्पन्न, 1799 मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग
प्रतापगढ जिला कचहरी में बुधवार शाम 4 बजे तक जूनियर बार एसोसिएशन के चुनाव मतदान की प्रक्रिया हुई सम्पन्न। बार के कुल 2028 मतदाताओं में 1799 मतदताओ ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जबकि एक मतदाता का सीओपी नम्बर न होने की वजह से मतदान देने से उसे वंचित कर दिया गया। प्रत्याशियो की किस्मत ईवीएम में बंद हो गयी। डीएम और एसपी ने भी मतदान केंद्र का निरीक्षण किया।