प्रतापगढ़: आगामी बोर्ड परीक्षा को लेकर डीएम प्रतापगढ़ ने अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश
आगामी उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा को सकुशल कराये जाने के के लिए डीएम प्रतापगढ़ संजीव रंजन ने मंगलवार की शाम 7:30 बजे कैंप कार्यालय पर अधिकारियों के साथ एक बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने उपस्थित पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों को सकुशल परीक्षा संपन्न करने के लिए निर्देशित किया। करीब एक घंटा तक चली । बैठक में तमाम अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।