प्रतापगढ़: जिला कचहरी में जूनियर बार एसोसिएशन के चुनाव मतदान की शुरुआत, सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए
प्रतापगढ जिला कचहरी में बुधवार सुबह 10 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान प्रक्रिया शुरू हो गयी है। अध्यक्ष, महामंत्री पद के लिए कड़े मुकाबले के आसार हैं। अधिवक्ताओं के इस चुनाव को लेकर प्रशासन की भी पहली नजर है और चुनाव में किसी तरीके की गड़बड़ी न हो इसे लेकर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सभी मतदाताओं को उनके पहचान पत्र को दिखाना अनिवार्य है।