प्रतापगढ़: अंतू इलाके के गौरा गांव के पास ठेकेदार से लूट मामले में केस दर्ज, एएसपी ने दी मामले की जानकारी
अंतू इलाके के गौरा गांव के पास हुई ठेकेदार से लूट मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। एएसपी दुर्गेश सिंह ने बुधवार को सुबह 9 बजे मामले की जानकारी देते हुए बताया की बलीपुर का अनुराग मिश्र जल जीवन मिशन शक्ति में ठेकेदारी करते है। मंगलवार को वह मजदूरो को पैसा देने जा रहे थे ,रास्ते मे लूट की बात सामने आई है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।