प्रतापगढ़: उदयपुर थाना क्षेत्र के उमरार गांव में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम हाउस में हुआ विवाद
उदयपुर थाना क्षेत्र के उमरार गांव में विवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई। बुधवार को दोपहर 12 बजे पोस्टमार्टम हाउस में ससुरालीजन और मायकेवाले आमने सामने हो गए, और काफी देर तक हंगामा हुआ। जानकारी पर पहुंची पुलिस किसी तरह विवाद को सुलझाया। मृतका प्रमिला देवी के मायकेवालों ने ससुरालजनो पर हत्या का आरोप लगाया है और तहरीर दिया है।