पोलायकलां: अकोदिया में झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, खेतों में फिर भरा पानी, गरज-चमक के साथ हुई बारिश,
दो दिन की उमस और गर्मी के बाद रविवार दोपहर करीब 3 बजे गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई। अकोदिया के साथ पोलाय कलां,सुंदरसी क्षेत्र में भी शाम तक रुक-रुककर बारिश होती रही। खेतों में पहले से पानी भरा होने के कारण दोबारा जलभराव से सोयाबीन फसल खराब होने की आशंका से किसान चिंतित हैं।