बाड़मेर: यूडीएच राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा एक दिवसीय दौरे पर को बाड़मेर आयेंगे,आदर्श शिक्षण समिति के भूमि पूजन में लेंगे भाग
Barmer, Barmer | Feb 25, 2024 बाड़मेर।यूडीएच राज्यमंत्री झाबर सिंह खर्रा अपनी एक दिवसीय यात्रा के दौरान सोमवार को बाड़मेर आएगें। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग के राज्यमंत्री झाबर सिंह खर्रा सोमवार, 26 फरवरी को प्रातः7:50 बजे जोधपुर से प्रस्थान कर 11 बजे बाड़मेर पहुंचेंगे और शहर में आदर्श शिक्षण संस्थान के नवीन विद्यालय के भूमि पूजन कार्यक्रम भाग लेंगे।