बाड़मेर: एक दिवसीय दौरे पर बाड़मेर पहुंचे स्पीकर वासुदेव देवनानी बोले धर्मान्तरण बेहद गंभीर और चिंतनीय मुद्दा कानून से लगेगी रोक
Barmer, Barmer | Feb 25, 2024 बाड़मेर।दिवसीय दौरे पर बाड़मेर पहुंचे विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी ने धर्मांतरण के मुद्दे पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि धर्मांतरण बेहद गंभीर एवं चिंतनीय मुद्दा है उसमे कई देश विरोधी ताकतें शामिल है। इस पर लगाम लगाना बेहद जरूरी है और इस पर रोक तभी संभव है जब इसके विरुद्ध मजबूत कानून बनाया जाएगा।अब प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है तो जल्द ही कानून बनेगा।