बाड़मेर: संत रविदास जयंती पर जगदंबा माता मंदिर शास्त्री नगर में विशाल बुक बैंक वाचनालय का हुआ भव्य शुभारंभ
Barmer, Barmer | Feb 24, 2024 बाड़मेर।जटिया रैगर समाज सेवा समिति द्वारा शनिवार माघ पूर्णिमा को संत शिरोमणि रविदास जयंती बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ शहर के शास्त्री नगर जगतम्बा माता मंदिर के पास मनाई गई,इस दौरान मंदिर परिसर के पास जटिया समाज की विशाल बुक बैंक वाचनालय का शुभारंभ केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री ने फीता काटकर किया। सभी अतिथियों ने विशाल बुक बैंक वाचनालय का निरीक्षण भी किया।