बाड़मेर: शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर आज शाम में दो दिवसीय दौरे पर बाड़मेर आएँगे
Barmer, Barmer | Feb 25, 2024 शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान रविवार को बाड़मेर आएँगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री रविवार को रात 10 बजे बाड़मेर पहुँचेंगे तथा रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे। सोमवार को बाड़मेर शहर में सेवा भारती द्वारा संचालित विद्यालय के भूमि पूजन कार्यक्रम में भाग लेंगे और उसके बाद जयपुर रवाना होंगे।