बाड़मेर: निरंकारी मिशन ने ‘प्रोजेक्ट अमृत’ के अंतर्गत ‘स्वच्छ जल,स्वच्छ मन‘ के जसदेर धाम में चलाया सफाई अभियान,
Barmer, Barmer | Feb 25, 2024 बाड़मेर।प्रोजेक्ट अमृत के अंतर्गत ‘स्वच्छ जल, स्वच्छ मन’ परियोजना के दूसरे चरण का आयोजन रविवार को प्रात 8 बजे शहर के जसदेर धाम पर हुआ।निरंकारी मण्डल के सफाई अभियान को लेकर महिलाओं,पुरुषों,बाल सेवादल सहित सभी सेवादलों में उत्साह देखने को मिला।इस सफाई अभियान के जरिए जसदेर तालाब के बाहरी भाग में जमा कूड़े को हटाकर साफ सफाई की गई।