बाड़मेर: पशुपालन व गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत एक दिवसीय दौरे पर आज रविवार को पहुंचेंगे बाड़मेर, स्थानीय कार्यक्रम में लेंगे भाग
Barmer, Barmer | Feb 25, 2024 पशुपालन, डेयरी, गोपालन एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत बालोतरा में देव दर्शन के बाद अपनी एक दिवसीय यात्रा के दौरान रविवार को बाड़मेर आएंगे। इस दौरान वह इन्द्रप्रस्थ गार्डन बाड़मेर में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे और रविवार शाम को सरकारी वाहन से सुमरेपुर के लिए रवाना होंगे।