नबीनगर: टंडवा थाना की पुलिस ने खजूरी गांव में अप्राथमिकी अभियुक्त के घर पर डुगडुगी बजाकर चिपकाया इश्तेहार
टंडवा थाना की पुलिस ने खजूरी गांव में अप्राथमिकी अभियुक्त के घर पर डुगडुगी बजाकर शनिवार को इश्तेहार चिपकाया है। इश्तेहार खजूरी निवासी मुराद अंसारी के घर पर चिपकाया गया है। थाना अध्यक्ष मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि उक्त व्यक्ति पर टंडवा थाना कांड संख्या 126 /24 के अप्राथमिकी अभियुक्त है। उसके घर पर डुगडुगी बजाकर इश्तेहार चिपकाया गया है।