नबीनगर: नरारी कला खुर्द थाना की पुलिस ने कुड़वा गांव से 15 लीटर महुआ शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
नरारी कला खुर्द थाना की पुलिस ने कुड़वा गांव से 15 लीटर महुआ शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर कुड़वा निवासी छोटू पासवान है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गई है ।उक्त तस्कर पर प्राथमिकी दर्ज कर शनिवार को जेल भेज दिया गया है।