Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

भक्ति, परंपरा और विश्वास का संगम , चैती छठ का दिव्य दृश्य #bihar #lakhisarai #छठ #छठपूजा #चैतीछठ #ganga #river

Surajgarha, Lakhisarai | Mar 24, 2026

MORE NEWS

*दिनांक: 13 जुलाई 2026*

*महिला एवं बाल विकास निगम लखीसराय के तत्वावधान में व महिला सशक्तिकरण केंद्र के सहयोग से'सखी वार्ता' का आयोजन नगर परिषद् सूर्यगढ़ा नया टोला में किया गया*

महिला सशक्तिकरण केंद्र के तत्वावधान में 'सखी वार्ता' कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वंचित , पीड़ित व शोषित महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सरकारी योजनाओं, घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम एवं बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करना था।
*जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार* * ने महिलाओं को मिशन शक्ति के घटकों - वन स्टॉप सेंटर, 181 महिला हेल्पलाइन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं महिला सशक्तिकरण केंद्र की योजनाओं से अवगत कराया। साथ ही बाल विवाह से बचाव हेतु सामूहिक रूप से शपथ दिलाया गया। जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि छोटा परिवार सुखी परिवार की अवधारणा को साकार करने व सही उम्र में शादी के बाद पहले बच्चा 20 वर्ष में और दूसरे बच्चा का अंतर कम से कम 3 वर्ष का हो ताकि जनसंख्या संतुलन बना रहे और संसाधनों का अभाव न हो। और आर्थिक सशक्तिकरण हो सके।

सामाजिक कार्यकर्ता डॉ मनीष मिश्रा ने स्वयं सहायता समूह के माध्यम से आर्थिक सशक्तिकरण एवं स्वरोजगार के अवसरों पर चर्चा की।

कार्यक्रम के अंत में *लैंगिक विशेषज्ञ किस्मत कुमारी* के द्वारा उपस्थित सभी महिलाओं व लोगों को *बाल विवाह न करने एवं न होने देने की सामूहिक शपथ* दिलाई गई। सभी ने अपने क्षेत्र को बाल विवाह मुक्त बनाने का संकल्प लिया।

शक्ति सदन के आवासीय अधीक्षिका निभा कुमारी ने कहा कि 'सखी वार्ता' के माध्यम से हमारा प्रयास है कि अंतिम पायदान पर बैठी महिला तक सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचे। जब महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होंगी, तभी सही मायने में सशक्तिकरण होगा। शक्ति सदन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

सामाजिक कार्यकर्ता मनीष मिश्रा,प्रमोद राठौर, पप्पू केडिया, प्रमोद कुमार सिंह, प्रभाकर सिंह व किशोर कुमार ने भी महिला सशक्तिकरण की दिशा में चल रहे कार्यों की सराहना की।

कार्यक्रम में लैंगिक विशेषज्ञ नवीन कुमार,आंगनबाड़ी सेविका प्रीति कुमारी, रौशनी कुमारी, मंजू कुमारी सहित दर्जनों की संख्या में जीविका दीदी व स्थानीय महिलाओं व सामाजिक कार्यकर्ता ने भाग लिया।
 
धन्यवाद ज्ञापन सामाजिक कार्यकर्ता प्रभाकर सिंह ने किया।

*दिनांक: 13 जुलाई 2026* *महिला एवं बाल विकास निगम लखीसराय के तत्वावधान में व महिला सशक्तिकरण केंद्र के सहयोग से'सखी वार्ता' का आयोजन नगर परिषद् सूर्यगढ़ा नया टोला में किया गया* महिला सशक्तिकरण केंद्र के तत्वावधान में 'सखी वार्ता' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वंचित , पीड़ित व शोषित महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सरकारी योजनाओं, घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम एवं बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करना था। *जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार* * ने महिलाओं को मिशन शक्ति के घटकों - वन स्टॉप सेंटर, 181 महिला हेल्पलाइन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं महिला सशक्तिकरण केंद्र की योजनाओं से अवगत कराया। साथ ही बाल विवाह से बचाव हेतु सामूहिक रूप से शपथ दिलाया गया। जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि छोटा परिवार सुखी परिवार की अवधारणा को साकार करने व सही उम्र में शादी के बाद पहले बच्चा 20 वर्ष में और दूसरे बच्चा का अंतर कम से कम 3 वर्ष का हो ताकि जनसंख्या संतुलन बना रहे और संसाधनों का अभाव न हो। और आर्थिक सशक्तिकरण हो सके। सामाजिक कार्यकर्ता डॉ मनीष मिश्रा ने स्वयं सहायता समूह के माध्यम से आर्थिक सशक्तिकरण एवं स्वरोजगार के अवसरों पर चर्चा की। कार्यक्रम के अंत में *लैंगिक विशेषज्ञ किस्मत कुमारी* के द्वारा उपस्थित सभी महिलाओं व लोगों को *बाल विवाह न करने एवं न होने देने की सामूहिक शपथ* दिलाई गई। सभी ने अपने क्षेत्र को बाल विवाह मुक्त बनाने का संकल्प लिया। शक्ति सदन के आवासीय अधीक्षिका निभा कुमारी ने कहा कि 'सखी वार्ता' के माध्यम से हमारा प्रयास है कि अंतिम पायदान पर बैठी महिला तक सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचे। जब महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होंगी, तभी सही मायने में सशक्तिकरण होगा। शक्ति सदन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। सामाजिक कार्यकर्ता मनीष मिश्रा,प्रमोद राठौर, पप्पू केडिया, प्रमोद कुमार सिंह, प्रभाकर सिंह व किशोर कुमार ने भी महिला सशक्तिकरण की दिशा में चल रहे कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में लैंगिक विशेषज्ञ नवीन कुमार,आंगनबाड़ी सेविका प्रीति कुमारी, रौशनी कुमारी, मंजू कुमारी सहित दर्जनों की संख्या में जीविका दीदी व स्थानीय महिलाओं व सामाजिक कार्यकर्ता ने भाग लिया। धन्यवाद ज्ञापन सामाजिक कार्यकर्ता प्रभाकर सिंह ने किया।

Lakhisarai, Bihar | Jul 13, 2026

प्रेस विज्ञप्ति
जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय।

दिनांक : 11 जुलाई, 2026

नवस्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालयों में पठन-पाठन प्रारंभ कराने की तैयारियों का अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने किया निरीक्षण। 

राज्य सरकार के उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश तथा जिला पदाधिकारी, लखीसराय के आदेश के आलोक में जिले के नवस्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से नियमित पठन-पाठन प्रारंभ कराने की दिशा में आवश्यक आधारभूत संरचनाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु गठित अनुश्रवण-सह-क्रियान्वयन समिति द्वारा शनिवार को विभिन्न प्रस्तावित स्थलों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण दल का नेतृत्व अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, लखीसराय श्री राहुल कुमार ने किया।

उनके द्वारा पिपरिया स्थित राजकीय डिग्री महाविद्यालय के प्रस्तावित परिसर का विस्तृत निरीक्षण कर वहां उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं का गहन मूल्यांकन किया।

निरीक्षण के भवन की संरचनात्मक स्थिति, कक्षाओं की उपलब्धता, प्रयोगशाला एवं पुस्तकालय हेतु निर्धारित स्थान, विद्युत आपूर्ति, पेयजल व्यवस्था, शौचालय, फर्नीचर, परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, आवागमन की सुविधा तथा अन्य आवश्यक संसाधनों का सूक्ष्मता से अवलोकन किया। साथ ही यह भी समीक्षा की गई कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कर महाविद्यालयों में नियमित शैक्षणिक गतिविधियां प्रारंभ की जा सकें।

अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री राहुल कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपलब्ध आधारभूत संरचनाओं को मानक के अनुरूप विकसित करते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं शीघ्र सुनिश्चित की जाएं तथा की गई कार्रवाई का अनुपालन प्रतिवेदन समय पर उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान प्राप्त सुझावों एवं आवश्यकताओं के अनुरूप त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

जिला प्रशासन ने बताया कि नवस्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालयों में निर्धारित तिथि से निर्बाध पठन-पाठन प्रारंभ कराने के उद्देश्य से गठित अनुश्रवण-सह-क्रियान्वयन समिति द्वारा नियमित अंतराल पर निरीक्षण किया जाएगा। समिति द्वारा उपलब्ध संसाधनों की सतत समीक्षा, विभागीय समन्वय तथा आवश्यक अधोसंरचनात्मक कार्यों की निगरानी की जाएगी, ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके तथा जिले में उच्च शिक्षा के विस्तार के राज्य सरकार के संकल्प को प्रभावी रूप से साकार किया जा सके।

प्रेस विज्ञप्ति जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय। दिनांक : 11 जुलाई, 2026 नवस्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालयों में पठन-पाठन प्रारंभ कराने की तैयारियों का अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने किया निरीक्षण। राज्य सरकार के उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश तथा जिला पदाधिकारी, लखीसराय के आदेश के आलोक में जिले के नवस्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से नियमित पठन-पाठन प्रारंभ कराने की दिशा में आवश्यक आधारभूत संरचनाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु गठित अनुश्रवण-सह-क्रियान्वयन समिति द्वारा शनिवार को विभिन्न प्रस्तावित स्थलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल का नेतृत्व अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, लखीसराय श्री राहुल कुमार ने किया। उनके द्वारा पिपरिया स्थित राजकीय डिग्री महाविद्यालय के प्रस्तावित परिसर का विस्तृत निरीक्षण कर वहां उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं का गहन मूल्यांकन किया। निरीक्षण के भवन की संरचनात्मक स्थिति, कक्षाओं की उपलब्धता, प्रयोगशाला एवं पुस्तकालय हेतु निर्धारित स्थान, विद्युत आपूर्ति, पेयजल व्यवस्था, शौचालय, फर्नीचर, परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, आवागमन की सुविधा तथा अन्य आवश्यक संसाधनों का सूक्ष्मता से अवलोकन किया। साथ ही यह भी समीक्षा की गई कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कर महाविद्यालयों में नियमित शैक्षणिक गतिविधियां प्रारंभ की जा सकें। अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री राहुल कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपलब्ध आधारभूत संरचनाओं को मानक के अनुरूप विकसित करते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं शीघ्र सुनिश्चित की जाएं तथा की गई कार्रवाई का अनुपालन प्रतिवेदन समय पर उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान प्राप्त सुझावों एवं आवश्यकताओं के अनुरूप त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जिला प्रशासन ने बताया कि नवस्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालयों में निर्धारित तिथि से निर्बाध पठन-पाठन प्रारंभ कराने के उद्देश्य से गठित अनुश्रवण-सह-क्रियान्वयन समिति द्वारा नियमित अंतराल पर निरीक्षण किया जाएगा। समिति द्वारा उपलब्ध संसाधनों की सतत समीक्षा, विभागीय समन्वय तथा आवश्यक अधोसंरचनात्मक कार्यों की निगरानी की जाएगी, ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके तथा जिले में उच्च शिक्षा के विस्तार के राज्य सरकार के संकल्प को प्रभावी रूप से साकार किया जा सके।

Lakhisarai, Bihar | Jul 11, 2026

प्रेस विज्ञप्ति
जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय।

दिनांक : 11 जुलाई, 2026

नवस्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालयों में पठन-पाठन प्रारंभ कराने की तैयारियों का अनुमंडल पदाधिकारी श्री प्रभाकर कुमार ने किया निरीक्षण।

राज्य सरकार के उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश तथा जिला पदाधिकारी, लखीसराय के आदेश के आलोक में जिले के नवस्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से नियमित पठन-पाठन प्रारंभ कराने की दिशा में आवश्यक आधारभूत संरचनाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु गठित अनुश्रवण-सह-क्रियान्वयन समिति द्वारा शनिवार को विभिन्न प्रस्तावित स्थलों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण दल का नेतृत्व अनुमंडल पदाधिकारी, लखीसराय श्री प्रभाकर कुमार ने किया। उन्होंने ने क्रमशः तरहारी (प्रखंड-हलसी) स्थित राजकीय डिग्री महाविद्यालय, रामगढ़ चौक स्थित राजकीय डिग्री महाविद्यालय के प्रस्तावित परिसरों का विस्तृत निरीक्षण कर वहां उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं का गहन मूल्यांकन किया।

निरीक्षण के दौरान भवनों की संरचनात्मक स्थिति, कक्षाओं की उपलब्धता, प्रयोगशाला एवं पुस्तकालय हेतु निर्धारित स्थान, विद्युत आपूर्ति, पेयजल व्यवस्था, शौचालय, फर्नीचर, परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, आवागमन की सुविधा तथा अन्य आवश्यक संसाधनों का सूक्ष्मता से अवलोकन किया। साथ ही यह भी समीक्षा की गई कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कर महाविद्यालयों में नियमित शैक्षणिक गतिविधियां प्रारंभ की जा सकें।

अनुमंडल पदाधिकारी ने संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों, अंचलाधिकारियों तथा अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि निरीक्षण के दौरान चिन्हित कमियों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र दूर किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

जिला प्रशासन ने बताया कि नवस्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालयों में निर्धारित तिथि से निर्बाध पठन-पाठन प्रारंभ कराने के उद्देश्य से गठित अनुश्रवण-सह-क्रियान्वयन समिति द्वारा नियमित अंतराल पर निरीक्षण किया जाएगा। समिति द्वारा उपलब्ध संसाधनों की सतत समीक्षा, विभागीय समन्वय तथा आवश्यक अधोसंरचनात्मक कार्यों की निगरानी की जाएगी, ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके तथा जिले में उच्च शिक्षा के विस्तार के राज्य सरकार के संकल्प को प्रभावी रूप से साकार किया जा सके।

प्रेस विज्ञप्ति जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय। दिनांक : 11 जुलाई, 2026 नवस्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालयों में पठन-पाठन प्रारंभ कराने की तैयारियों का अनुमंडल पदाधिकारी श्री प्रभाकर कुमार ने किया निरीक्षण। राज्य सरकार के उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश तथा जिला पदाधिकारी, लखीसराय के आदेश के आलोक में जिले के नवस्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से नियमित पठन-पाठन प्रारंभ कराने की दिशा में आवश्यक आधारभूत संरचनाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु गठित अनुश्रवण-सह-क्रियान्वयन समिति द्वारा शनिवार को विभिन्न प्रस्तावित स्थलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल का नेतृत्व अनुमंडल पदाधिकारी, लखीसराय श्री प्रभाकर कुमार ने किया। उन्होंने ने क्रमशः तरहारी (प्रखंड-हलसी) स्थित राजकीय डिग्री महाविद्यालय, रामगढ़ चौक स्थित राजकीय डिग्री महाविद्यालय के प्रस्तावित परिसरों का विस्तृत निरीक्षण कर वहां उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं का गहन मूल्यांकन किया। निरीक्षण के दौरान भवनों की संरचनात्मक स्थिति, कक्षाओं की उपलब्धता, प्रयोगशाला एवं पुस्तकालय हेतु निर्धारित स्थान, विद्युत आपूर्ति, पेयजल व्यवस्था, शौचालय, फर्नीचर, परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, आवागमन की सुविधा तथा अन्य आवश्यक संसाधनों का सूक्ष्मता से अवलोकन किया। साथ ही यह भी समीक्षा की गई कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कर महाविद्यालयों में नियमित शैक्षणिक गतिविधियां प्रारंभ की जा सकें। अनुमंडल पदाधिकारी ने संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों, अंचलाधिकारियों तथा अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि निरीक्षण के दौरान चिन्हित कमियों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र दूर किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिला प्रशासन ने बताया कि नवस्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालयों में निर्धारित तिथि से निर्बाध पठन-पाठन प्रारंभ कराने के उद्देश्य से गठित अनुश्रवण-सह-क्रियान्वयन समिति द्वारा नियमित अंतराल पर निरीक्षण किया जाएगा। समिति द्वारा उपलब्ध संसाधनों की सतत समीक्षा, विभागीय समन्वय तथा आवश्यक अधोसंरचनात्मक कार्यों की निगरानी की जाएगी, ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके तथा जिले में उच्च शिक्षा के विस्तार के राज्य सरकार के संकल्प को प्रभावी रूप से साकार किया जा सके।

Lakhisarai, Bihar | Jul 11, 2026

प्रेस विज्ञप्ति
जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय।

दिनांक: 11/07/2026

पर्यावरण संरक्षण एवं हरित आवरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अंतर्गत लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा प्रखंड स्थित बुधौली बनकर पंचायत के अंतर्गत बाँकुड़ा गांव के समीप "शिवनगर वनरोपण 2026-27" कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया। 

कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी श्री शैलेंद्र कुमार, उप विकास आयुक्त श्री सुमित कुमार तथा वनों के क्षेत्र पदाधिकारी श्री उत्तम कुमार शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस वृक्षारोपण अभियान में कुल 27,500 पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 

वनरोपण कार्यक्रम के अंतर्गत बरगद, पीपल, गम्हार, बाँस एवं आंवला सहित विभिन्न उपयोगी एवं पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण प्रजातियों के पौधे लगाए जा रहे हैं। इन प्रजातियों का चयन स्थानीय जलवायु एवं मिट्टी की गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए किया गया है, जिससे इन पौधों के बेहतर विकास एवं दीर्घकालिक संरक्षण को सुनिश्चित किया जा सके।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि वृक्षारोपण केवल एक दिवस का कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह एक सतत प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से हम आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित कर सकते हैं। उन्होंने सभी जिलेवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक पौधे लगाएं तथा उनके संरक्षण एवं देखभाल की जिम्मेदारी भी निभाएं।

इस अवसर पर वनपाल श्री कुमोद कुमार, वनरक्षी श्री मुन्ना कुमार एवं श्री अनिल शर्मा सहित अन्य वनकर्मी भी उपस्थित रहे।

प्रेस विज्ञप्ति जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय। दिनांक: 11/07/2026 पर्यावरण संरक्षण एवं हरित आवरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अंतर्गत लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा प्रखंड स्थित बुधौली बनकर पंचायत के अंतर्गत बाँकुड़ा गांव के समीप "शिवनगर वनरोपण 2026-27" कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी श्री शैलेंद्र कुमार, उप विकास आयुक्त श्री सुमित कुमार तथा वनों के क्षेत्र पदाधिकारी श्री उत्तम कुमार शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस वृक्षारोपण अभियान में कुल 27,500 पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वनरोपण कार्यक्रम के अंतर्गत बरगद, पीपल, गम्हार, बाँस एवं आंवला सहित विभिन्न उपयोगी एवं पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण प्रजातियों के पौधे लगाए जा रहे हैं। इन प्रजातियों का चयन स्थानीय जलवायु एवं मिट्टी की गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए किया गया है, जिससे इन पौधों के बेहतर विकास एवं दीर्घकालिक संरक्षण को सुनिश्चित किया जा सके। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि वृक्षारोपण केवल एक दिवस का कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह एक सतत प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से हम आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित कर सकते हैं। उन्होंने सभी जिलेवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक पौधे लगाएं तथा उनके संरक्षण एवं देखभाल की जिम्मेदारी भी निभाएं। इस अवसर पर वनपाल श्री कुमोद कुमार, वनरक्षी श्री मुन्ना कुमार एवं श्री अनिल शर्मा सहित अन्य वनकर्मी भी उपस्थित रहे।

Lakhisarai, Bihar | Jul 11, 2026

🌳 27,500 पौधों के रोपण लक्ष्य के साथ शिवनगर वनरोपण अभियान का शुभारंभ 🌱
लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा प्रखंड अंतर्गत बुधौली बनकर पंचायत के बाँकुड़ा गांव के समीप शनिवार को शिवनगर वनरोपण अभियान 2026-27 की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार एवं वन क्षेत्र पदाधिकारी उत्तम कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से पौधारोपण कर किया।
इस अभियान के तहत 27,500 पौधे लगाए जाएंगे। बरगद, पीपल, गम्हार, बाँस और आंवला जैसी उपयोगी एवं पर्यावरण हितैषी प्रजातियों का रोपण किया जा रहा है। अधिकारियों ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल करने की भी अपील की।
🌿 पेड़ लगाइए, प्रकृति बचाइए... क्योंकि हर पौधा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की नींव है।
#Lakhisarai #Suryagarha #VanMahotsav #TreePlantation #Environment #GreenBihar #Bihar #SwajanSamachar

🌳 27,500 पौधों के रोपण लक्ष्य के साथ शिवनगर वनरोपण अभियान का शुभारंभ 🌱 लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा प्रखंड अंतर्गत बुधौली बनकर पंचायत के बाँकुड़ा गांव के समीप शनिवार को शिवनगर वनरोपण अभियान 2026-27 की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार एवं वन क्षेत्र पदाधिकारी उत्तम कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से पौधारोपण कर किया। इस अभियान के तहत 27,500 पौधे लगाए जाएंगे। बरगद, पीपल, गम्हार, बाँस और आंवला जैसी उपयोगी एवं पर्यावरण हितैषी प्रजातियों का रोपण किया जा रहा है। अधिकारियों ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल करने की भी अपील की। 🌿 पेड़ लगाइए, प्रकृति बचाइए... क्योंकि हर पौधा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की नींव है। #Lakhisarai #Suryagarha #VanMahotsav #TreePlantation #Environment #GreenBihar #Bihar #SwajanSamachar

Surajgarha, Lakhisarai | Jul 11, 2026