🚨 ब्रेकिंग न्यूज | लखीसराय
टोल प्लाजा बालगुद्दर के समीप पुलिस वाहन और ट्रक में भीषण टक्कर ।
लखीसराय टोल प्लाजा बालगुद्दर के समीप देर रात करीब साढ़े 12 से 1 बजे के बीच बड़हिया थाना की पुलिस वाहन और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पुलिस वाहन में सवार चार से पांच पुलिसकर्मियों के गंभीर रूप से घा/यल होने की सूचना है।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुलिस वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल लखीसराय ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
#Lalhisarai #लखीसराय #police #RoadAccident
Surajgarha, Lakhisarai | Oct 2, 2026