*गांधी जयंती पर सदर अस्पताल में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम* *माननीय सांसद सह केंद्रीय मंत्री महोदय श्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह जी ने की शिरकत* *जीविका दीदियों ने दिया स्वच्छता का संदेश*
दिनांक -02 अक्टूबर 2026 गांधी जयंती के अवसर पर सदर अस्पताल, लखीसराय में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माननीय सांसद श्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह जी, माननीय केंद्रीय मंत्री मतस्य पालन, पशुपालन , डेयरी मंत्रालय एवं पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार ने सहभागिता करते हुए स्वच्छता कार्य में योगदान दिया।
माननीय सांसद सह केंद्रीय मंत्री महोदय ने सर्वोदय जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति, लखीसराय सदर की जीविका दीदियों के साथ सदर अस्पताल में स्वच्छता कार्य में सहभागिता की तथा उनके कार्यों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर पौधारोपण भी किया गया।
माननीय सांसद महोदय एवं उपस्थित पदाधिकारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता का संदेश दिया।
इस अवसर पर स्वच्छता कार्य में संलग्न 10 सफाई कार्य में लगी जीविका दीदियों को स्वच्छता किट प्रदान कर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान माननीय सांसद सह केंद्रीय मंत्री महोदय ने सदर अस्पताल परिसर में संचालित लक्ष्य दीदी की रसोई का भी अवलोकन किया तथा रसोई की जीविका दीदियों से बातचीत कर उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने जीविका दीदियों द्वारा स्नेहपूर्वक प्रस्तुत की गई चाय पी और उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर प्रशासन के वरीय अधिकारियों ने भी जीविका दीदियों द्वारा महिला स्वावलंबन, जन जागरूकता अभियान, वित्तीय साक्षरता एवं स्वच्छता समेत कई प्रकार के किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
इस कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य स्वच्छता के लोगों को जागरूक करने के साथ ही आजीविका के क्षेत्र में जीविका दीदियों की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करना रहा।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी श्री शैलेंद्र कुमार, उप विकास आयुक्त श्री सुमित कुमार, सिविल सर्जन श्री जयप्रकाश सिंह सहित अन्य वरीय पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।