रूड़की: गणेशपुर में हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की टीम ने अवैध निर्माण किए गए भवन को किया सील
रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के गणेशपुर में हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की टीम ने आज कार्यवाही की है। जिसके चलते लोकेश कुमार नाम के व्यक्ति के द्वारा अवैध तरीके से निर्माण कर बनाए गए भवन को सील कर दिया गया है। शिकायत मिलने के बाद आज टीम मौके पर पहुंची थी। जिसके बाद हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की टीम ने अवैध तरीके से बनाए गए भवन को सील कर दिया है।