रूड़की: डबल फाटक के पास आपस में लड़ाई-झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले 2 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रुड़की कोतवाली क्षेत्र में डबल फाटक के पास लड़ाई झगड़ा करने वाले राहुल और सचिन भारती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आपस में लड़ाई झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को समझाने का प्रयास किया था। लेकिन वह नहीं माने। जिसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ शांति व्यवस्था भंग करने के मामले में मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।