रूड़की: ढंडेरा के पास पुलिस ने फरार चल रहे एक वारंटी को किया गिरफ्तार, शराब की तस्करी के आरोप में था फरार
रुड़की कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस के द्वारा फरार चल रहे ढंडेरा निवासी दिलीप पुत्र वेदपाल नाम के एक वारंटी को ढंडेरा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। दिलीप शराब की तस्करी के आरोप में फरार चल रहा था। पुलिस के द्वारा दिलीप की तलाश की जा रही थी। जिसके बाद पुलिस के द्वारा दिलीप को ढंडेरा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है।