रूड़की: बाजू हेड़ी गांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलटा मिट्टी से भरा ट्रक, घायल चालक को अस्पताल में कराया गया भर्ती
रुड़की के पिरान कलियर थाना क्षेत्र के बाजू हेड़ी गांव के पास आज मिट्टी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिस कारण कांधला निवासी शारिक नाम का चालक ट्रक में फस गया। आसपास के लोगों ने ट्रक का शीशा तोड़कर चालक को बाहर निकाला। जिसके बाद चालक को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि ट्रेन से ट्रक को हटाने का कार्य किया जा रहा है।