रूड़की: रुड़की कोतवाली पुलिस ने लंबे समय से लावारिस पड़े वाहनों की नीलामी की, दस लावारिस वाहनों का किया गया निस्तारण
रुड़की कोतवाली पुलिस ने लंबे समय से लावारिस पड़े वाहनों की नीलामी की है। जिसके चलते पुलिस ने 10 लावारिस वाहनों का नीलामी कर निस्तारण कर दिया है। दरअसल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेश पर लावारिस वाहनों के निस्तारण के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के चलते पुलिस के द्वारा लंबे समय से लावारिस पड़े दस वाहनों की नीलामी कर निस्तारण कर दिया गया है।