ब्रह्मपुर: शिक्षक पढ़ाते नहीं है : मैडम सीरियल देखती है! नाराज बच्चों ने आरोप लगाते हुए गरहथा कला विद्यालय में जड़ा ताला
ब्रह्मपुर प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय गरहथा कला में शनिवार की सुबह 10 बजे को एक अनोखा विरोध देखने को मिला, जब स्कूली बच्चों ने शिक्षकों की कथित लापरवाही के खिलाफ विद्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। इस अचानक हुए विरोध के कारण पूरे दिन विद्यालय में पठन पाठन ठप रहा।