टीकमगढ़: खैरा गांव के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ जिले के खैरा गांव के पास एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया। घायल व्यक्ति का नाम अनूप साहू निवासी खैरा बताया गया है। व्यक्ति अपने घर से निमंत्रण के लिए जा रहा था तभी गांव के पास अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।