टीकमगढ़: दरगाय खुर्द में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति घायल, हालत गंभीर, जिला अस्पताल में भर्ती
दरगाय खुर्द में एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया। घायल का नाम दुर्गा केवट निवासी दरगाय खुर्द बताया गया है। व्यक्ति अपने घर से गांव में एक अन्य जगह जा रहा था, रास्ते में गांव में उसे एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने बाइक से टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। घायल का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। घायल की हालत गंभीर है।