टीकमगढ़: नजाई मंडी के पास चार पहिया वाहन की टक्कर से व्यक्ति घायल
कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले इलाके की नजाई मंडी के पास एक चार पहिया वाहन ने व्यक्ति को टक्कर मार दी घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे जाकिर खान ने जानकारी देते हुए बताया कि वह नजाई मंडी में थे तभी मंडी के पास में ही एक चार पहिया वाहन ने व्यक्ति को टक्कर मारी है। घायल के परिजनों को सूचना दी गई।