टीकमगढ़: मोंगना गांव में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया, जिला अस्पताल में भर्ती
जिले के मोंगना गांव में एक महिला ने फांसी लगा ली। महिला का नाम पूजा जोशी बताया गया है। परिजन ने बताया कि महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। घटना का पता लगते ही परिजन महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका उपचार किया जा रहा है। अभी तक इस बात का पता नहीं लगा है कि महिला ने किन कारणों को लेकर फांसी लगाई गई।