पेटलावद: पेटलावद जनपद पंचायत में माही परियोजना के तहत नहर से सिंचाई के लिए कृषकों की बैठक आयोजित
29 अक्टूबर को पेटलावद जनपद पंचायत सभा कक्ष में माही परियोजना अंतर्गत नहर से सिंचाई हेतु कृषकों की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें एसडीएम मुख्य रूप से मौजूद रही। बैठक में एसडीएम द्वारा निर्देश दिए गए की सिंचाई हेतु निर्धारित चक्रानुसार ही पानी प्रदान किया जाए।