पेटलावद: खाद्य सुरक्षा और नापतोल विभाग की टीम ने पेटलावद में रेस्टोरेंट और किराना दुकानों का निरीक्षण किया
शनिवार शाम 5 बजे खाद्य सुरक्षा विभाग एवं नापतोल विभाग की संयुक्त कार्यवाही में पेटलावद में औचक निरीक्षण किया। जिसमें भगत सिंह मार्ग, जवाहर मार्ग, पुराना बस स्टैंड, महावीर कॉलोनी, आचार्य तुलसी मार्ग आदि स्थानों की दुकानों व रेस्टोरेंट से कुल 11 नमूने लिए जाकर प्रयोग शाला में भेजे गए।