पेटलावद: अज्ञात बदमाशों ने चोरी का प्रयास किया, पुलिस को सूचना दी गई
रविवार शाम 7:00 सर्राफा व्यापारी आशीष सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरी ज्वेलर्स की दुकान वार्ड क्रमांक 6 में नक्षत्र आभूषण के नाम से स्थित है। जहां अज्ञात बदमाशों के द्वारा चोरी करने का प्रयास किया गया। इस दौरान दुकान की शटर में लगा सायरन बजाने से बदमाश मौके से भाग निकले। पूरे मामले की सूचना सर्राफा व्यापारी आशीष सोनी के द्वारा पेटलावद पुलिस को दी गई