पेटलावद: पेटलावद एसडीएम ने दुलाखेड़ी में उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण किया, निर्देश दिए
शनिवार शाम 5 बजे ग्राम दुलाखेड़ी में पेटलावद एसडीएम द्वारा शासकीय उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उचित मूल्य की दुकान पर साफ सफाई नहीं होने पर विक्रेता पर नाराजगी व्यक्त करते हुए एसडीएम ने तत्काल साफ सफाई करने हेतु निर्देश दिए। इस दौरान कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।