पेटलावद: एसडीएम ने जामली के कन्या छात्रावास और बरवेट के बालक छात्रावास का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
आज दिनांक 27 अक्टूबर को शाम 5:00 बजे पेटलावद एसडीएम के द्वारा कन्या छात्रावास जामली एवं बालक छात्रावास बरवेट का रोचक निरीक्षण किया गया, इस दौरान छात्रावास की व्यवस्थाओं को देखा गया। वहीं छात्र-छात्राओं से चर्चा कर उन्हें मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। एवं उपस्थित छात्रावास के स्टॉफ को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।