नागौर: नागौर शहर में राजपूत कॉलोनी की एक महिला ने नणद-नणदोई व उनके बेटे पर मारपीट का मामला करवाया दर्ज
Nagaur, Nagaur | May 22, 2024 नागौर कोतवाली थाने मे घर मे घुसकर मारपीट करने व लज्जा भंग करने का मामला कोतवाली थाने मे दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार शहर की राजपूत कॉलोनी निवासी एक महिला ने रिपोर्ट दी कि मंगलवार देर रात्रि को उनकी नणद-नणदोई व उनके बेटे आए और उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। इसके बाद तीनों ने मिलकर उनके भाई और बच्चियों के साथ मारपीट की। इस दौरान बेटियों के कपड़े भी फाड़ दिए।