नागौर: सदर थाना पुलिस ने चोरी के प्रकरण में भवाद गांव से एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Nagaur, Nagaur | May 21, 2024 नागौर की सदर थाना पुलिस ने चोरी के प्रकरण में कार्रवाई करते हुए भवाद गांव से एक आरोपी मुनाराम को भवाद से गिरफ्तार किया है। सदर थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी ने परिवादी के घर से 12/11/2023 को 20 हजार रुपए व एक मोटरसाइकिल चोरी कर ली थी। वहीं इस प्रकरण में पूर्व में एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है।