नागौर: कोतवाली थाना पुलिस ने नागौर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ की कार्रवाई,3 जनों को किया गिरफ्तार,280 ग्राम एमडी की जब्त
Nagaur, Nagaur | May 21, 2024 नागौर की कोतवाली थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम को लेकर कार्रवाई करते हुए नागौर से तीन जनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 280 ग्राम एमडी जब्त की है। कोतवाली थानाधिकारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना मिलने पर कारवाई को अंजाम दिया गया तीन आरोपी रामप्रकाश, सुरेन्द्र, रामनिवास को गिरफ्तार कर 280 ग्राम एमडी व 108070 रूपए भी जब्त किए हैं।