नागौर: नागौर शहर से अपने गांव लौट रहे युवक की बाइक नीलगाय से टकराई, बाइक सवार हुआ गंभीर घायल
Nagaur, Nagaur | May 22, 2024 नागौर शहर से गांव लौट रहे बाइक सवार एक युवक के सामने मंगलवार रात्रि को अचानक नीलगाय आने से वह गंभीर घायल हो गया। हादसा बालवा रोड़ स्थित केंद्रीय विद्यालय के पास हुआ। बालवा निवासी तेजसिंह बाइक पर सवार होकर शहर से गांव की तरफ जा रहा था। इसी दौरान केंद्रीय विद्यालय के पास अचानक नीलगाय आने से बाइक टकरा गई और वो उछलकर दूर जा गिरा जिससे उसके सिर मे गंभीर चोट आई।