नागौर: नागौर के निकटवर्ती चिकित्सा संस्थानों का मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी ने किया निरीक्षण, आवश्यक सुधार के दिए निर्देश
Nagaur, Nagaur | May 22, 2024 नागौर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राकेश कुमावत ने मंगलवार को जिले के निकटवर्ती राजकीय चिकित्सा संस्थानो का निरीक्षण किया और वहां स्वास्थ्य सेवाओ का जायजा लिया। इस दौरान सीएमएचओ डॉ. राकेश कुमावत ने राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डेह, राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झाड़ेली व उप स्वास्थ्य केंद्र बुरड़ी का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।