नागौर: ताऊसर गांव के ग्रामीणों ने पानी की समस्या को लेकर जलदाय विभाग कार्यालय का किया घेराव, दिया 7 दिन का अल्टीमेटम
Nagaur, Nagaur | May 21, 2024 नागौर में ताऊसर गांव के ग्रामीणों ने पिछले लंबे समय से पानी की समस्या को लेकर जलदाय विभाग कार्यालय का घेराव कर दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में ताऊसर गांव के ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले लंबे से ताऊसर गांव मे पानी की समस्या बनी हुई है उच्च अधिकारियों को अवगत करवाने के वावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ।इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे